{"_id":"5850481e4f1c1bad5d64a0fd","slug":"constable-beaten-by-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को पीटने पर सिपाही को जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को पीटने पर सिपाही को जड़े थप्पड़
अमर उजाला ब्यूरो मीरापुर/रामपुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्वार के मीरापुर स्थित प्रथमा बैंक शाखा पर हंगामा करते लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिन की छुट्टी के बाद प्रथमा बैंक शाखा में उमड़ी भीड़ ने कैश नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। एक सिपाही ने छात्र को थप्पड़ मार दिया तो ग्रामीण गुस्सा गए और उन्होंने सिपाही को भी थप्पड़ जड़ दिए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। थाने से और पुलिस पहुंचने पर गांव वाले शांत हुए। गांव वालों ने आरोप लगाया कि प्रबंधक पुलिस से मिलकर गुपचुप तरीके से करेंसी बदल रहे हैं।
मीरापुर की प्रथमा बैंक शाखा में तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक खुलने से पहले ही भीड़ लग गई। जब तक बैंक खुली अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों का डांट फटकार कर कतार में लगा दिया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी की कतार में लगे छात्र से कहासुनी हो गई जिस पर पुलिस कर्मी ने छात्र के थप्पड़ जड़ और लात मारकर सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया। जिस पर कतार में लगे ग्रामीण आगबबूला हो गए और पुलिस कर्मी से भिड़ गए और पुलिस कर्मी के थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
इसके बाद शाखा के बाहर हंगामा हो गया। गांव वालों ने स्वार केलाखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर पुलिस शांत हो गई। ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक पर पुरानी करेंसी लेकर कमीशन पर बदलने का आरोप लगाया। इस मामले में बैंक प्रबंधक ने बताया कि कैश कम आने के कारण दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन