{"_id":"68585cfe259cd3365d01509c","slug":"congress-murdered-democracy-by-imposing-emergency-harish-rampur-news-c-282-1-rmp1001-148083-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर की थी लोकतंत्र की हत्या : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर की थी लोकतंत्र की हत्या : हरीश
Mon, 23 Jun 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 25 जून को प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के काले कारनामों के बारे में जनता को बताया जाएगा।
राम विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने 25 जून को होने वाले आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में भी कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सत्ता बचाने के लिए 25 जून 1975 को देश पर आपातकाल थोप दिया था।
पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंद दिया था, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया था कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है, तब वह देश की आत्मा को रौंदने से भी पीछे नहीं हटती। आज भी कांग्रेस एक परिवार के रूप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक ही सिमटी हुई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के इन्हीं कृत्यों को उजागर कर जनता के समक्ष कांग्रेस का सच सबके सामने लाया जाएगा। उन्होंने 25 जून को जिला सहकारी बैंक सभागार में प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की सफलता को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। इस अवसर पर मोहन कुमार लोधी, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, अशोक विश्नोई, राजकुमार चौहान, अनुज सक्सेना, अजीत गौतम, दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आकाश सक्सेना, विक्रम सिंह, हर्षित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -