{"_id":"60708a928ebc3e8d3a36769f","slug":"condemnation-of-zuma-on-video-of-indecent-remarks-demand-for-action-rampur-news-mbd3857985113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोभनीय टिप्पणी के वीडियो को लेकर जुमे की नमाज में की गई निंदा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोभनीय टिप्पणी के वीडियो को लेकर जुमे की नमाज में की गई निंदा, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
रामपुर। गाजियाबाद जिले के एक धार्मिक स्थल से जुड़े व्यक्ति द्वारा की गई टिप्पणी के वीडियो को लेकर जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान निंदा की गई। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदस्यों व नमाजियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ अन्य लोगों ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
गाजियाबाद जिले के एक क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल से जुड़े व्यक्ति द्वारा मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में शुक्रवार को जुमे की नमाज में इसकी निंदा की गई। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। जामा मस्जिद के इंतजामिया कमेटी के सचिव मुकर्रम इनायती ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया और मामले में कार्रवाई की मांग की।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला ने भी इस मामले में थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। जिसमें इस प्रकरण का हवाला देते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही नगर निवासी अजहर अली खां उर्फ बाबू खां ने भी अन्य लोगों के साथ कलक्ट्रेट जाकर मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।