फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Complaint filed against private hospital for wrong operation

Rampur News: गलत ऑपरेशन करने का आरोप, निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायत

Sun, 15 Mar 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against private hospital for wrong operation
स्वार। क्षेत्र के नरपतनगर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी एक महिला ने कस्बे के एक निजी अस्पताल पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है, जिसमें दोषी अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वह एक बीमारी से पीड़ित थी। परिचितों की सलाह पर करीब एक माह पहले कस्बे के एक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची, जहां डॉक्टर ने खुद को सर्जन बताकर ऑपरेशन करने की बात कही और 20 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। बार-बार अस्पताल जाने पर उसे अलग-अलग दवाएं देकर टाल दिया गया। बाद में दूसरे शहर के डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि उसके साथ गलत उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वह परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंची तो उन्हें धमकाया गया। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि मामला स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है। फिर भी वह प्रकरण की जांच कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed