फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Compensation will be given for the ruined crop, DM inspected

Rampur News: बर्बाद फसल का मिलेगा मुआवजा, डीएम ने निरीक्षण किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Compensation will be given for the ruined crop, DM inspected
रामपुर। जिले में बेमौसम बारिश के दौरान हुए फसल नुकसान के सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने सभी एसडीएम की देखरेख में 189 टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों में राजस्व, विकास और कृषि विभाग के कर्मचारी शामिल किए गए हैं। जिलाधिकारी ने शहजादनगर क्षेत्र में फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व हेम सिंह और एसडीएम सदर मोनिका सिंह से फसल नुकसान का आकलन किया। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व को निर्देशित किया कि फसल नुकसान के सर्वे का कार्य नियमानुसार यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन भी मौजूद रहे। वहीं दढि़याल, बिलासपुर, केमरी, स्वार, मिलक, शाहबाद और टांडा सहित अन्य क्षेत्रों में अधिकारियों ने बर्बाद फसलों का आंकलन किया।
विज्ञापन

फसल बर्बाद हो तो टोल फ्री नंबर पर करें कॉल
जिला कृषि अधिकारी नरेंद्रपाल ने बताया कि गत दिवसों में हुई भारी बारिश-ओलावृष्टि से कृषकों की फसलों में नुकसान हुआ है। उनके द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत बीमा कराया गया है तो सभी बीमित कृषक अपनी फसल क्षति की शिकायत 72 घंटों के अंदर फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर-18002091111 एवं 18008896868 पर दर्ज करा सकते है। कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी या अपने नजदीकी बैंक शाखा पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है। बीमित कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा कम्पनी द्वारा नियमानुसार क्षतिपूर्ति प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन

--------------------
20 एमएम हुई बारिश
रामपुर। रविवार देर रात 20 एमएम की बारिश हुई, जिसने गेंहू और सरसों की फसल पर भारी असर पड़ा है। 5.2 किमी की रफ्तार से चली तेज ठंडी हवाओं ने गेंहू को उजाड़ कर रख दिया। गेहूं व सरसों की फसल के अलावा टमाटर, आलू, खीरा और लौकी को भी नुकसान पहुंचा है। खेतों में काफी अधिक पानी भर चुका है। आलम यह है कि शाहबाद, स्वार, मिलक समेत जिले भर में किसान भी मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये बोले किसान :

इस समय मेहनत का फल मिलने का समय था और नई फसल तैयार करने के लिए आगे बढ़ना था, लेकिन इससे पहले ही फसल बर्बाद हो गई। प्रशासन को इसका मुआवजा दिलाना चाहिए। - मुबारक हसन, किसान बिलासपुर
---------
गेहूं और सरसों की फसल काफी अधिक खराब हो चुकी है। इस समय किसान भाई सभी काफी परेशान हैं। इसका नुकसान का मुआवजा सभी को मिलना चाहिए। - निरपजीत सिंह, भुकसौरा, भारतीय किसान यूनियन टिकैत
-------
इस बेमौसम हुई बारिश से किसान पूरी तरह से परेशान हैं। इस समय प्रशासन को आगे आना चाहिए और किसानों का साथ देना चाहिए। गेंहू पूरा खराब हो चुका है। त्योहार का समय है किसान के हाथ खाली हैं। - हसीब अहमद, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट

-------
बेमौसम बारिश ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। किसान आज मदद के लिए देख रहा है। शासन-प्रशासन को आगे बढ़कर किसानों की मदद करनी चाहिए। - हनीफ वारसी, भारतीय किसान यूनियन, भानु गुट
----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed