फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   commision will see azajm,s consituancy

आजम के गढ़ पर चुनाव आयोग की सीधी नजर

Tue, 21 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
commision will see azajm,s consituancy
रामपुर मंडी समिति स्थित मतगणना केंद्र पर सुरक्षा का जायजा लेते डीएम-एसपी। अमर उजाला

विज्ञापन

आजम खां के गढ़ यानी रामपुर में मतगणना पर चुनाव आयोग की सीधी नजर रहेगी। चुनाव आयोग की ओर से एक ओर जहां प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतगणना कराई जाएगी, वहीं वेब कास्टिंग के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी निगहबानी रहेगी। प्रशासन की ओर से इसके लिए इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।

मतदान के बाद 11 मार्च को मतगणना कराई जानी है। मंडी समिति में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज की जा रही हैं। मतगणना को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर जबर्दस्त इंतजाम करने शुरू कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मतगणना में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कवायद तेज हुई है।
विज्ञापन


मतगणना पर चुनाव आयोग सीधी नजर रखेगा। इसके लिए जहां सीसीटीवी कैमरों का जाल होगा,वहीं दूसरी ओर वेबकास्टिंग भी कराए जाने की तैयारी की जा रही है। वेबकास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग सीधी नजर रखेगा। यानि कुल मिलाकर सुरक्षा के इंतजाम कड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed