फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm hallipad

जाने क्या बात है..सीएम का हेलीपैड जौहर से हाॅकी मैदान क्यों सरका

Thu, 17 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
cm hallipad
रामपुर में बुधवार को फिजिकल कालेज मैदान में तैयारी का जायजा लेते अधिकारी। अमर उजाला

विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर अब जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं उतरेगा। उनका हेलीकाप्टर अब फिजिकल कालेज के मैदान के सामने स्थित हाकी मैदान में उतरेगा। यहीं पर   हेलीपैड भी बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल में आनन-फानन संशोधन कर दिया है। फिलहाल, वजह क्या रही यह कोई बताने को तैयार नहीं है। पूरा कार्यक्रम फिजिकल कालेज के मैदान में ही कराया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 नवंबर को रामपुर   आ रहे हैं। उनके इस प्रस्तावित कार्यक्रम के संकेत मिलने के बाद प्रशासनिक अमले ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू की थीं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर जौहर यूनिवर्सिटी में उतरना था। यहां पर कई कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित किया गया था। यूनिवर्सिटी में हेलीकाप्टर उतारने से लेकर यहां पर बैरीकेडिंग कराने और लाइटिंग की व्यवस्था और मंच तैयार करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया था। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बाकायदा निविदा का प्रकाशन भी कराया था। विभाग की ओर से जो निविदा जारी की गई थी। 
विज्ञापन


उसके मुताबिक जौहर यूनिवर्सिटी में 81 लाख की अनुमानित लागत से मंच, हेलीपैड, पंडाल, स्विस काटेज व लाइटिंग के साथ ही बैरीकेटिंग लगाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया था। लेकिन आनन फानन अब इस निविदा में संशोधन करा दिया गया है। संशोधित प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अब गांधी स्टेडियम (फिजिकल कालेज) मैदान पर कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान के सामने स्थित हाकी मैदान में हेलीपैड बनेगा साथ ही इसके बाद यहां फिजिकल कालेज के मैदान में कार्यक्रम होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अफसर यहां के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। अफसरों का कहना है कि फिजिकल कालेज के मैदान में इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed