फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cluster will devolop for save water

रामपुर में भू-गर्भ जल स्तर सुधार को विकसित होंगे क्लस्टर 17-03-17

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
cluster will devolop for save water
रामपुर। जिले में तेजी से गिरता जलस्तर आम जनमानस से लेकर किसानों तक के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जिले के छह में से चार ब्लॉक डार्क जोन में हैं। जिससे किसानों को सिंचाई की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। जिले में भूगर्भ जलस्तर गिरने से रोकने के लिए अब कृषि विभाग की ओर से कवायद होगी। जिसमें नदियों के किनारे करीब 460 हेक्टेयर क्षेत्रफल में क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में छह ब्लॉक चमरौआ, सैदनगर, शाहबाद, मिलक, बिलासपुर और स्वार हैं। इनमें से चार ब्लॉक सैदनगर, चमरौआ, स्वार और शाहबाद डार्क जोन में है जबकि मिलक और बिलासपुर में भी भूगर्भ जलस्तर तेजी से गिर रहा है। भूगर्भ जलस्तर गिरने से किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए कृषि विभाग की ओर से भूगर्भ जलस्तर को सामान्य स्तर पर बनाए रखने की व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिसमें जिले में करीब 460 हेक्टेयर क्षेत्रफल में क्लस्टर विकसित कर क्षेत्रवार फसलों का उत्पादन कराया जाएगा। इन क्षेत्रों में ऐसी फसलें करवाई जाएंगी, जिनमें सिंचाई की कम आवश्यकता होती है। साथ ही इन क्षेत्रों में साठा धान की खेती को भी कम करवाया जाएगा। भूगर्भ जलस्तर बनाए रखने के लिए इन क्षेत्रों में लेमनग्रास, बांस के साथ ही अन्य कम पानी की आवश्यकता वाली फसलें करने को किसानों को सहूलियतें देकर प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed