{"_id":"58e689584f1c1b41485b6356","slug":"clash-between-bjp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पति से हाथापाई, बैठक से आऊट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पति से हाथापाई, बैठक से आऊट
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस की बैठक अखाड़े में बदल गई। कार्यकर्ताओं ने जब अपनी ही पार्टी की विधायक राजबाला के फोन न उठाने की शिकायत की तो बचाव में उनके पति आए, इस पर हंगामा हो गया। मारपीट की नौबत आ गई। भाजपा जिला प्रभारी भीष्म शर्मा से विधायक के पति दिलीप लोधी की जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई। कार्यकर्ता भी हंगामा करने लगे। विधायक के पति ने जब झल्लाकर बोला तो कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए। उनसे धक्कामुक्की की और बैठक से बाहर निकाल दिया।
शाहबाद में हरी लान में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम में विधायक राजबाला पहुंचीं तो भाजपाई उन्हें देखकर बिफर गए। कार्यकर्ताओं ने उन पर फोन न उठाने की शिकायत की। भाजपा जिला प्रभारी भीष्म शर्मा ने कहा कि शिकायत है कि विधायक फोन नहीं उठातीं। इन्हें क्षेत्र में कोई नहीं जानता था और हमने ही मेहनत करके चुनाव जिताया है। भीष्म शर्मा ने कहा है कि मैंने तीन बार फोन किया था, लेकिन फोन नहीं उठा। विधायक पति दिलीप लोधी ने जवाब दिया कि विधायक का काम फोन उठाना नहीं, और भी बहुत सारे काम होते हैं। इस पर भीष्म राज शर्मा ने कहा कि आप न बोलें विधायक जी को बोलने दें। दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।
विज्ञापन
शब्द बाण चलने के बाद मारपीट की नौबत आ गई। जिस पर विधायक पति दिलीप लोधी और भीष्म राज शर्मा में हाथापाई हो गई। कार्यकर्ताओं ने दिलीप लोधी और विधायक के मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामा और धक्कामुक्की के बाद विधायक राजवाला मौके की नजाकत को देखते हुए पति को साथ लेकर कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। मौके पर देर तक अफरा तफरी रही।
विज्ञापन