फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   City magistrate arrived to investigate the allegations against EO

Rampur News: ईओ पर लगे आरोपों की जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, पालिकाध्यक्ष व सभासदों के लिए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
City magistrate arrived to investigate the allegations against EO
रामपुर। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट व निकाय प्रभारी संदीप कुमार वर्मा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर ईओ पर लगे आरोपों की जांच की। अध्यक्ष व सभासदों ने पालिका के ईओ पर कामकाज समय से न करने तथा निर्धारित समय पर कार्यालय न आने के आरोप लगाए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायतकर्ताओं से उनका पक्ष जाना तथा कुछ अभिलेख भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिए।नगर पालिका परिषद के तमाम सभासदों ने पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल से पालिका के ईओ की शिकायत की थी। सभासदों का आरोप था कि अधिशासी अधिकारी द्वारा लोगों को जन्म-मृत्यु व अन्य प्रमाणपत्रों के लिए टाल-मटोल की जा रही है। उनके वार्डों का विकास भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर जनता व जनप्रतिनिधियों के प्रति अच्छा व्यवहार न करने की भी शिकायत की थी। अध्यक्ष ने उक्त मामले में डीएम को पत्र भेज कर मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। दो दिन पर्व सभासदों की ईओ से नोकझोंक भी हुई थी। मामले में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट व निकाय प्रभारी संदीप कुमार वर्मा को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट सोमवार की दोपहर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। सूचना पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय व पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल तथा तमाम सभासद भी पालिका कार्यालय पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट को पालिका में ईओ नवनीत कुमार सिंह नहीं मिल सके। ईओ के गैरहाजिर होने के बाबत जानकारी मांगी तो पालिका कर्मियों ने बताया कि उनके पास ईओ के दफ्तर न आने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायतकर्ता पालिका अध्यक्ष व तमाम सभासदों से उक्त मामले में बातचीत की और उनका पक्ष जाना। उन्होंने पालिका कार्यालय के लंबित कार्यों से संबंधित तमाम अभिलेख जांच के लिए अपने कब्जे में लिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों की सेवा पुस्तकाएं, उपस्थिति पंजिका आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया और जांच के लिए तमाम आवश्यक अभिलेख अपने कब्जे में लिए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पालिका अध्यक्ष व सभासदों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर आए हैं। वह जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगे। पालिकाध्यक्ष ने भी ईओ पर जनता के प्रति अच्छा व्यवहार न करने व जनता के कार्य समय से निस्तारण न करने व टालमटोल करने आदि आरोप लगाए। इस मौके पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सभासद फैजान खान, परमजीत कौर, शाहीन बेगम, परवेज खान, साधना सक्सेना, डॉक्टर बलविंदर सिंह आदि सभासदों ने अपना पक्ष सिटी मजिस्ट्रेट के सामने रखा।

---------------------------
मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप बुनियाद हैं। नियमानुसार संबंधित कार्य का निस्तारण कर रहे हैं। मैं गैरहाजिर नहीं था। जिला मुख्यालय पर डीएम की बैठक में गया हुआ था। मेरे लौटने तक सिटी मजिस्ट्रेट जा चुके थे। शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। - नवनीत कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed