{"_id":"625864d3635cc6747001e815","slug":"city-kotwal-line-hajir-rampur-news-mbd4247724145","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देशों का पालन न करने पर शहर कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देशों का पालन न करने पर शहर कोतवाल लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करने और 10 नए अपराधियों को चिह्नित न करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल किशन अवतार को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अगर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व अपराध की रोकथाम के लिए कार्य में ढिलाई बरती गई तो थाना प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप माफियाओं के चिह्नीकरण, महिला संबंधी अपराधों में कार्रवाई, महिला सुरक्षा व गोकशी के अपराध की रोकथाम से संबंधित मामलों को लेकर गोष्ठी कर बार-बार दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देशों की समीक्षा भी की जाती है । इस बीच समीक्षा के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली किशन अवतार द्वारा माफिया के चिह्नीकरण में ढिलाई बरतने, नए टॉप 10 अपराधियों को चिह्नित न करके पुराने रिकॉर्ड वालों को ही चिह्नित करने, प्रभावी कार्रवाई का कोई खाका तैयार न कर मात्र खानापूर्ति करने और महिला संबंधी अपराध पर ध्यान न देने व गोकशी संबंधी अपराधों की रोकथाम के अनुरूप कार्य न करने पर ढिलाई पाई गई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल किशन अवतार को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेताया की अगर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व अपराध की रोकथाम में ढिलाई बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।