फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   checking of wine shop

एसपी ने की मदिरा की दुकानों की चेकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
checking of wine shop
रामपुर/शाहबाद। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने शहर की शराब की दुकानों की चेकिंग की। उन्होंने शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम भी चेक किए। इसके अलावा दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक, शराब में किसी प्रकार की मिलावट अथवा अवैध शराब के संबंध में जांच की गई। इसके अतिरिक्त आगापुर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। वहीं पुलिस ने शाहबाद में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अंडर ट्रेनिंग सीओ रविकांत गौड़, आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा, आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र की देशी, विदेशी व बियर की दुकानों की दुकानों पर पहुंचकर सघन जांच की। इसके अलावा पटवाई में भी शराब की दुकानों पर भी चेकिंग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed