फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cheating in rampur

पहले मजदूर बाद में राजमिस्त्री दर्शाकर निकाला भुगतान

Mon, 22 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा और इंदिरा आवासों के सोशल ऑडिट में घपला दर घपला पकड़ में आ रहा है।
विज्ञापन
अलफगंज गांव में भी मजदूरों को राजमिस्त्री दर्शाकर भुगतान निकाल लिया। खड़ंजों में पुरानी ईंटें लगवा दी गईं। इंदिरा आवासों के नाम पर भी अवैध वसूली की गई। शाहबाद के गांवों में मनरेगा और इंदिरा आवास योजना का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है।


2014-15 में भी मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी की गई। शाहबाद में अब तक 48 गांवों का सोशल ऑडिट आ चुका है। अधिकतर गांवों का घपला पकड़ में आ चुका है। टीम ने अलफगंज गांव में भी मनरेगा और इंदिरा आवासों का सोशल ऑडिट किया।


इसमें पता चला कि जाब कार्ड धारकों को पहले मजदूर और फिर उन्हें राजमिस्त्री दर्शाकर डबल भुगतान निकाल लिया गया। इतना ही गांवों की गलियों में पुरानी ईंटों का खड़ंजा डलवाया गया। बाद में नई ईंटें दर्शाकर अधिक भुगतान निकाल लिया गया।


गांव में चार इंदिरा आवास बनवाए गए। लाभार्थियों ने खुली बैठक में आरोप लगाया कि आवासों के नाम पर 20-20 हजार रुपये लिए गए हैं। इसलिए आवास पूर्ण नहीं हो सके। गांव में कार्यों के बोर्ड भी नहीं लगाए, जबकि उनके नाम पर भुगतान पहले ही निकाल लिया गया।


ऑडिट के दौरान सचिव और तकनीकी सहायक भी मौजूद नहीं रहे। मजदूरों ने बताया कि उनके जॉब कार्ड भी रोजगार सेवक ने अपने पास रख लिए हैं। ऑडिट रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed