फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chaupals will be set up to collect taxes, teams will handle the disposal

Rampur News: टैक्स जमा करने को लगेंगी चौपालें, टीमें करेंगी निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chaupals will be set up to collect taxes, teams will handle the disposal
रामपुर। नगर पालिका का शहर के लोगों पर करोड़ों का टैक्स बकाया है। अब जल्द ही चौपालें लगाकर टैक्स जमा करने और इससे जुड़ी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए अभी तैयारियां चल रही हैँं। सभासदों के साथ से सभी वार्डाें में शेड्यूल के हिसाब से चौपालें लगेंगी।
विज्ञापन

रामपुर में 43 वार्ड हैं और इसमें करीब छह लाख की आबादी बसर कर रही है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बकाया बिलों को जमा कराने के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए अब नगर पालिका चौपालें लगाने जा रही है। चौपालों के जरिये लोगों को बिल जमा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं बढ़े बिलों की आ रहीं शिकायतों को लेकर लोगों से बातचीत की जाएगी और इसके निस्तारण के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

रामपुर नगर पालिका में इस समय लोगों का करोड़ों का बकाया चल रहा है। प्रशासन स्तर से भी बकाए को जल्द जमा कराने के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। उस पर जीआईएस सर्वे के आधार पर टैक्स वसूली और अन्य चीजों की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि रामपुर को पांच जोन में बांटा जा चुका है, जिसमें मोहल्लों को विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खासतौर पर सभी सभासदों से बातचीत की जा रही है। सभासदों के सहयोग से सभी वार्ड के लोगों से संपर्क किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी का कहना है कि वार्डों में शीघ्र ही चौपाल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed