फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chaudhary Charan Singh remembered on his death anniversary

Rampur News: पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को किया याद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh remembered on his death anniversary
रामपुर। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की कार्यकताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। महिला प्रकोष्ठ रुहेलखंड मंडल की महासचिव सुमन सिंह परिहार ने चौधरी चरण सिंह के चित्र का माल्यार्पण किया। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि भी दी। भाकियू के प्रदेश कैंप कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद, राहत खां, जुबैद आलम, रामधुन सिंह, प्रदीप कुमार, नीरज सागर, फिदा हुसैन, मुस्तकीम, गुलाम मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने आंबेडकर पार्क में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मो. उस्मान बबलू के साथ मोहसिन खान, मुनाजिर हुसैन, गुलवेज खान, नेम जहां और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



----------------------
किसानों ने चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर/धमोरा। बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन भानु से जुड़े तमाम कार्यकर्ता बुधवार को नगर में एकत्र हुए। किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि इस देश में किसान-मजदूर को पहचान और सम्मान दिलाने वाला कोई व्यक्ति अगर थे तो वह चौधरी चरण सिंह ही थे। इस दौरान मंडल महासचिव मुराद खान, जिला उपाध्यक्ष इमरान खान, अमन खान, गुड्डू खान, फैजान खान, गुफरान अली, नादिर मिया, चोखेलाल, नत्थू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धमोरा क्षेत्र के शहजादनगर थाना क्षेत्र के लालू नगला गांव में किसान यूनियन के कार्यालय पर हुई पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर फूलमाला पहनाकर और दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा, दिनेश कुमार सागर, जाबिर अली, मौअज्जम अली, बब्बू हाजी जमील, रुमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed