{"_id":"9ed9059f179f284cf59167c3e34a4533","slug":"celibration-of-basant-panchmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां सरस्वती से मांगा विद्या का वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां सरस्वती से मांगा विद्या का वर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में शुक्रवार को बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों और मंदिरों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्या का वर मांगा गया। पल्लव काव्य मंच की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी पर श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा समिति की ओर से मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
सीओडी कालोनी ज्वालानगर में भक्तों ने मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया। शनिवार रात को मां सरस्वती का जागरण होगा। सोमवार को शोभायात्रा निकाली जाएगा। पूजन पंडित सुमित पाठक ने किया। इस दौरान राजेश श्रीवास्तव, केशव पांडे, हंसराज पप्पू, प्रमिल कुमार शर्मा, बब्लू पटेल, राजकुमार, अमित कुमार, हर्षित कुमार, राहुल, संजू यादव आदि मौजूद रहे।
पल्लव काव्य मंच की ओर गणेश धर्मशाला में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। रामकिशोर वर्मा ने कहा कि करो मां जन-जन का कल्याण, न हो स्वार लहरी का अवसान। महाराज किशोर महाराजा ने मां सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि जय मां शारदे शत-शत नमन, शत शत नमन।
विज्ञापन
सचिन कुमार सिंह ने बसंत ऋतु का स्वागत किया कि नव उर्जा का स्रोत है फटा सुरभित हुए दिगंत, देखो अब सज धज कर आए हैं ऋतुराज बसंत। डा. रघुवीर शरण शर्मा ने कहा कि बसंत की बात अनोखी, दसों दिशाएं प्रमुदित हैं, दे रहे आशीष प्रभु पीताबंर पहने सब जन मन आह्लादित हैं।
डा. राजीव कांत त्रिपाठी, शिवकुमार शर्मा, सीताराम शर्मा, जितेंद्र कमल आनंद, रमेश चंद्र जैन सेठी, रामसागर शर्मा, डा. अशफाक जैदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वीर शहीद हनुमनथप्पा के बलिदान को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साईं पब्लिक स्कूल, श्री हरि इंटर कालेज, श्री हरि शिशु निकेतन, आनंद कान्वेंट स्कूल में भी बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया गया।