फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Celebrate Eid festival with brotherhood: City Qazi

भाईचारे के साथ मनाएं ईद का त्योहार : शहर काजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Eid festival with brotherhood: City Qazi
रामपुर। पाक और मुकद्दस रमजान का महीना अंतिम दौर में हैं और ईद का त्योहार करीब है। चांद दिखने के साथ ईद का त्योहार 10 या 11 अप्रैल का मनाया जाएगा। ईद के त्योहार को प्यार मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाएं। शुक्रवार को जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज से पहले तकरीर करते हुए रामपुरवासियों को ये पैगाम दिया। रामपुर शहर सहित देहात के स्वार, शाहबाद, बिलासपुर, चमरौवा क्षेत्र की मस्जिदों में अलविदा जुमे पर नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। देश और दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआ की गई। शहरकाजी सैयद खुशनूद मियां ने कहा कि रमजान की रहमतों की बरकत में गरीबों को जकात और सदकातुल फितर अदा करें। ईद से पहले जरूरतमदों तक मदद पहुंचाएं जिससे सभी लोग ईद का त्योहार मना सकेें। उन्होंने कहा कि मुसलमान अल्लाह को मानता है और कुरान पर अमल करता है। इसलिए किसी नहीं डरना चाहिए, जो इस दुनिया में आया है उसे एक दिन दुनिया से जाना ही होगा।
विज्ञापन

उन्होंने ईदगाह में सुबह 7:30 बजे और जामा मस्जिद में ईद की नमाज 8 बजे होने का किया ऐलान किया। नमाज में हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमन-शांति की दुआ की। वहीं स्वार नगर की जामा मस्जिद में इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी ने नमाज अदा कराई। घासमंडी की मस्जिद भी अलविदा जुमे की नमाजियों से भर गई। अन्य मस्जिदों में भी नमाजी उमड़े। बिलासपुर में नगर व क्षेत्र की 61 मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मसवासी के मोहल्ला भूबरा, चाउपुरा, मोहल्ला इस्लामनगर, बिजारखाता, मानपुर उत्तरी, अलीगंज, खौदकला, धर्मपुर में भी नमाज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed