{"_id":"610992418ebc3eaa28690ba3","slug":"cbse-highschool-result-rampur-news-mbd3980471132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 98.6 प्रतिशत बच्चे पास, धैर्य अरोरा को मिले सर्वाधिक 99.6 फीसद अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 98.6 प्रतिशत बच्चे पास, धैर्य अरोरा को मिले सर्वाधिक 99.6 फीसद अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। हालांकि, सीबीएसई ने इस बार टॉपर घोषित नहीं किए हैं। लेकिन, आरएएन पब्लिक स्कूल के धैर्य अरोरा को 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि, ग्रीनवुड के पर्ल यादव को 99.4 प्रतिशत नंबर मिले हैं। इसी तरह दयावती मोदी अकादमी के हर्ष यादव एवं आदित्य राज को 99-99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इस तरह जिले का परीक्षा परिणाम 98.60 फीसदी रहा।
मंगलवार को दोपहर बारह बजे सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट घोषित किया गया। रिजल्ट घोषित होने की खबर मिलते ही छात्र छात्राओं का साइबर कैफे जाना शुरू हो गया। स्कूलों में भी तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने अपने विद्यालय का रिजल्ट चेक करने लगे। विद्यार्थियों में अपना रिजल्ट जानने की होड़ लग गई। अभिभावकों और शिक्षकों की भी धड़कनें तेज हो गईं। 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक वाले खुशी से झूम उठे। जबकि, कम अंक वाले मायूस हुए। कई स्कूलों में बच्चों की काउंसिलिंग भी की गई। जिले में 3577 बच्चों में से 3527 बच्चे पास हो गए। सबसे ज्यादा अंक बिलासपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल के धैर्य अरोरा को मिले। उन्हें 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल के पर्ल यादव को 99.2 प्रतिशत, दयावती मोदी अकादमी के हर्ष यादव एवं आदिज्य राज को 99-99 प्रतिशत, सेंटमैैरी की वंशिका अग्रवाल को 98.8, व्हाइटहॉल पब्लिक स्कूल की वंशिका अग्रवाल आफरीन को 98.4, टांडा के सेंटजॉन वियान्ने की प्रिया चौहान को 98, बिलासपुर के होली चाइल्ड की बानी खुराना को 97.6, हेरीटेज की निधि रस्तोगी को 97.4, सर्वसंस्कृति स्कूल की सिमरजीत कौर व ब्रह्मदत्त की देवी तिवारी को 97.4-97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसी तरह सनवे की महाम गुफरान, रामपुर पब्लिक स्कूल की राबिया और केंद्रीय विद्यालय की श्वेता सिंह बोरा को 97, न्यू ऐज के अंकुर गंगवार को 96.8, सेंटपॉल्स शाहबाद के सूर्या रस्तोगी को 96.25, सेंटपॉल्स रामपुर की गौरी गुप्ता को 96.2, स्वार के लीड इंडिया इंटरनेशनल की सुनैना सैनी व सेंटएंथनी के रोनक बिष्ठ को 95.6, मिल्टन के शुभकरमन सिंह को 95.2, दशमेश की रमनदीप कौर को 94.2, मिलक के श्रीगुरूनानक पब्लिक स्कूल की दीक्षा रानी को 93.4, स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल के विपिन यादव को 93 एवं बिलासपुर के जीएनडी पब्लिक स्कूल की किरनदीप कौर को 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।