{"_id":"58e3f3f04f1c1b4c3e5b6263","slug":"caught-fire-in-stater-of-tf","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे ट्रांसफार्मर का स्टार्टर जलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे ट्रांसफार्मर का स्टार्टर जलने से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर में नैनीताल हाईवे स्थित अंबेडकर पार्क के पास रखे बिजली के बड़े ट्रांसफार्मर के स्टार्टर में मंगलवार की दोपहर अचानक स्पार्किंग के साथ ही आग लग गई, जिसके कारण हाईवे पर भगदड़ मच गई। बाद में फायर बिग्रेड ने आग बुझाई।
नगर में नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम से पहले अंबेडकर पार्क के पास हाईवे किनारे बिजली का बड़ा ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर व हाईवे किनारे की पथ प्रकाश व्यवस्था को संचालित करने के लिए ट्रांसफार्मर वाले खंभे पर ही एक बड़ा स्टार्टर भी लगा है। मंगलवार की अपराह्न करीब दो बजे स्टार्टर में स्पार्किंग के साथ ही आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल रुप लेने लगीं।
आग लगते ही हाईवे पर बिजली के तार टूटने के डर से भगदड़ भी मच गई। लोगों ने बिजलीघर फोन करके आपूर्ति बंद कराई और आग को बुझाना शुरु कर दिया, मगर बाद में फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटा अफरा तफरी का महौल रहा। ज्ञात हो कि इसी रोड से होकर कुछ देर पहले दुर्गा की ज्योति गुजर कर मोहल्ला डैम कालोनी पहुंची थी।