फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caught fire in holika

शरारती तत्वों ने होलिका में लगाई आग 

Thu, 09 Mar 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दढ़ियाल/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो दढ़ियाल/ रामपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
caught fire in holika
दढ़ियाल में लगाई गई होली में आग। अमर उजाला

विज्ञापन

मंगलवार की रात क्षेत्र के ग्राम लुदपुरी में शरारती तत्वों ने होलिका में आग लगा दी।  सुचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन फानन में मौके पर पहुँच गयी।घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है लेकिन स्थिति शांत है।ग्रामीणों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी ।

लोदीपुर नायक ग्राम पंचायत के उपगांव लुदपुरी में प्राथमिक स्कूल के पास होलिका रखी गई है मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे किसी ने उसमें आग लगा दी। होलिका में आग की लपटें उठती देख बड़ी तादाद में ग्रामीण घरों से बाहर निकल आये और पानी डालकर जैसे - तैसे आग पर काबू किया लेकिन तब तक आधी से ज्यादा होलिका जल चुकी थी। होलिका में आग की घटना से उनमे रोष फैल गया । किसी ने फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और तत्काल मौके पर पहुँच गयी।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। हालांकि लोगों की समझदारी के चलते गंभीर हालात नहीं बने।  ग्रामीणों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है । घटना से गांव में तनावपूर्ण शांति है। चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी। गांव में पूरी तरह शांति है आरोपियों को चिह्नित कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed