{"_id":"6af770aaeaf381f3180718ee","slug":"case-registered-against-car-driver-in-connection-with-youths-death-rampur-news-c-282-1-smbd1029-184598-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवक की मौत के मामले में कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवक की मौत के मामले में कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 14 Nov 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
स्वार। स्वार-बिलासपुर मार्ग पर कुम्हरिया गांव के पास 22 अक्तूबर को कार की टक्कर से घायल हुए डोकपुरी टांडा निवासी मोहम्मद अजीम की 27 अक्तूबर को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के पिता फिरासत अली की तहरीर पर मिलक खानम थाने में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पिता ने बेटे के इलाज और दफन समेत अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी की बात कही। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
