फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case registered after children were photographed standing in the river to highlight the lack of a bridge.

Rampur News: पुल की कमी दर्शाने के लिए बच्चों को नदी में खड़ा कर फोटो खींचने पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case registered after children were photographed standing in the river to highlight the lack of a bridge.
रामपुर। स्वार तहसील में पुलों का अभाव बताते हुए स्कूली बच्चों को नदी में खड़ा करके की गई फोटोग्राफी के मामले में पांच नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बीईओ ने यह रिपोर्ट स्वार थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि ग्राम रुस्तमनगर (रायपुर) में नदी में स्कूली बच्चों को खड़ा कर उनकी फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद की 18 अगस्त को एक्स पर की गई पोस्ट को प्रशासनिक स्तर से गलत बताने की प्रतिक्रिया में की गई है। दरअसल सांसद चंद्रशेखर ने अपनी पोस्ट के साथ लकड़ियों के पुल से नदी पार करते लोगों की तस्वीर भी अटैच की थी। लिखा था कि रामपुर की तहसील स्वार के रुस्तमनगर में स्कूली बच्चों द्वारा नदी पार कर स्कूल जाने का यह दृश्य भाजपा सरकार के विकास के दावों की जमीनी हकीकत दिखा रहा है। रामपुर जिले में घूघा और पीलाखार नदी पर भी पुलों के अभाव में ग्रामीण लकड़ी और अन्य साधनों से बनाए अस्थायी पुलों के सहारे जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सांसद की इस पोस्ट पर कड़ा रुख दिखाते हुए डीएम ने प्रतिक्रिया दी थी कि जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि यह फोटो रामपुर का नहीं बल्कि चमोली (उत्तराखंड) का है। इसके बाद शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा चंद्रशेखर की पोस्ट के समर्थन में बच्चों को घूघा और पीलाखार नदी में खड़ा करके और पार कराते हुए फोटो व वीडियो वायरल कर दिए गए। इसके बाद स्वार के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) फोटे लाल ने स्वार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि प्रशासन द्वारा एक्स की पोस्ट में लिखी बात और फोटो का खंडन करने के बाद गौतम, शिवम, नूर हसन व शमीम उल हसन निवासी ग्राम रुस्तमनगर (रायपुर), और सुनील कुमार निवासी ग्राम जामिनगंज व अन्य अज्ञात ने बच्चों को पानी में खड़ा करके फोटो-वीडियोग्राफी कराई है। बच्चों की जान जोखिम में डालकर उनको दलदली और सुनसान रास्तों से नदी में ले जाकर उनके लिए गम्भीर खतरा उत्पन्न किया है। इस समय नदियों का जलस्तर अधिक है। बच्चों के पास स्कूली बैग व पठन सामग्री न होने से पुष्टि होती है कि इनको मात्र सनसनी फैलाने के उद्देश्य से बीच नदी में खड़ा कर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बीईओ की तहरीर पर स्वार पुलिस ने पांच नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed