फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car rammed into truck, Moradabad woman dies

Rampur News: कार में ट्रक में घुसी, मुरादाबाद की महिला की मौत

Thu, 08 Feb 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into truck, Moradabad woman dies
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में शंकरपुर गांव के पास मुरादाबाद की ओर जा रही एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि,कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बसंत बिहार निवासी मीना (55) पत्नी बलदेव अरोरा अपने रिश्तेदार राहुल,खुशी और अंशु के साथ मंगलवार रात को कार से मुरादाबाद घर वापस जा रही थी। जब उनकी कार शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव पहुंची तब अचानक कार ड्राइवर को झपकी आ गई,जिससे कार चलते ट्रक में जा घुसी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन तब तक मीना की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है,जबकि घायलों को अस्पताल भेजा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शहजादनगर थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। शव को पीएम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed