{"_id":"6aaef2e60e1803f0460aba41","slug":"car-crashes-into-trolley-two-year-old-girl-loses-her-life-rampur-news-c-282-1-smbd1029-180445-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रॉली में घुसी कार, दो वर्षीय बच्ची की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रॉली में घुसी कार, दो वर्षीय बच्ची की गई जान
Sun, 20 Sep 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मुंशीगंज मार्ग पर हरपुड़ा स्थित मस्जिद के पास शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार में सवार दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। परिजन बिना कार्रवाई किए बच्ची का शव घर ले गए, जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
जाहिदपुर सीकमपुर निवासी फुरकान की पत्नी रुकय्या की स्वार स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे परिवार के लोग कार से लेकर घर जा रहे थे। मुंशीगंज मार्ग पर हरपुड़ा स्थित मस्जिद के पास पहुंचने पर कार सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार में सवार फातिमा, शगुफ्ता, चालक रिजवान निवासी नरपतनगर और मुरसलीन जहां घायल हो गए, जबकि रुकय्या की दो वर्षीय बेटी बुशरा की मौत हो गई।
हादसे के बाद परिजन ने बिना कानूनी कार्रवाई किए बच्ची का शव घर ले गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।