फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car caught fire after hitting electric pole

Rampur: विद्युत पोल से टकरा कर आग का गोला बनी कार, दो झुलसे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 20 Jan 2023 01:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Jan 2023 01:47 PM IST
सार

हादसे के दौरान कार में सवार जनपद संभल के चंदौसी निवासी धावेश और दीपांशु झुलस गए। जिस जगह हादसा हुआ उसके पास एक ढाबा था। हादसे को देखकर लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Car caught fire after hitting electric pole
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफनी थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव के निकट एक कार गुरुवार देर रात को तकरीबन 11 बजे विद्युत पोल से अचानक टकरा गई। टकराने के बाद देखते ही देखते कार से आग की लपटें निकलने लगी। 

विज्ञापन


हादसे के दौरान कार में सवार जनपद संभल के चंदौसी निवासी धावेश और दीपांशु झुलस गए। जिस जगह हादसा हुआ उसके पास एक ढाबा था। हादसे को देखकर लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सैफनी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। उस दौरान पुलिस ने दोनों ओर से आ रहे ट्रैफिक को जाम करा दिया। बाद में अग्निशमन के कर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


इस हादसे के बाद कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है। देर रात में ही घायलों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आग का गोला बनी कार की चर्चा की विषय पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed