{"_id":"60a111f28ebc3e1d0616a7a4","slug":"car-accident-in-tihani-dalash-road-five-person-injured-rampur-news-sml3704780120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहणी-दलाश मार्ग पर तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहणी-दलाश मार्ग पर तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। पुलिस थाना आनी के अंतर्गत तिहणी-दलाश मार्ग पर तदाशा में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल हो गए हैं। कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। गाड़ी में सवार पांच लोगों में से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी लाया गया।
यहां गंभीर हालात में तीन युवकों को रामपुर के खनेरी जोनल अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डिंगीधार पंचायत के प्रधान बंसी लाल ने बताया कि दुर्घटना से ठीक पहले वे उस स्थान से गुजरे थे, इसी बीच उन्हें फोन पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।
इसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके साथ ही मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही लुहरी पुलिस थाना से पुलिस बल मौके पहुंचा। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कार में डडोहल गांव निवासी चालक महेंद्र कुमार के अलावा उनका बेटा सौरभ, तदाशा निवासी रोहित, ढेर गांव निवासी हर्षित और प्रियांशु सवार थे। इसमें से गंभीर रूप से घायल रोहित, सौरभ और हर्षित को सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।