फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsp leader naseemudin told

‘बिजनौर में जो हुआ, वो भाजपा-सपा की देन

Sun, 18 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/स्वार रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/स्वार रामपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
bsp leader naseemudin told
स्वार के नरपतनगर में शनिवार को रैली को संबोधित करते बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी। साथ में मौजूद विधायक नवेद मियां।

विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के नरपतनगर में आयोजित रैली में केंद्र और प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की हालत बद से बदतर है। देश में जितने भी दंगे हो रहे हैं, वह भाजपा और सपा सरकार की देन है।

बिजनौर में भी जो कुछ हुआ, उसके लिए भाजपा-सपा ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। कहा कि जो अपनी पत्नी का भला नहीं कर सकता है, वह देश का क्या भला करेगा। इस मौके पर उन्होंने मौजूदा विधायक नवेद मियां को स्वार-टांडा सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित किया। 
विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में सपा सरकार आई है, तब से प्रदेश में गुंडाराज कायम है। केंद्र व प्रदेश सरकार की हालत बद से बदतर है। दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, कहां गए वह अच्छे दिन। देश का प्रधानमंत्री अपनी पत्नी यशोदा बेन का भला नहीं कर सकता है, वह समाज और देश का क्या भला करेगा। हिंदुस्तान में जितनी भी औरतें हैं, एक को छोड़कर जो मेरी पत्नी है, उसके अलावा सब मेरी मां, बहन, बेटी हैं। प्रधानमंत्री की पत्नी भी मेरी बहन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दीकी ने कहा कि बिजनौर में जो बवाल हुआ, वह सपा व भाजपा की देन है। विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। यह दोनों पार्टियां और दंगे करा सकती हैं। बसपा सरकार में आज तक कोई दंगा नहीं हुआ, क्योंकि गुंडे जेल में थे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में स्वार-टांडा, चमरव्वा-सैदनगर, रामपुर शहर से बसपा प्रत्याशी को भारी वोटों से जीताने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार आई तो तहसील टांडा में ब्लाक और तहसील क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दढ़ियाल और नरपतनगर दूंदावाला को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जाएगा।


इस मौके पर चमरौवा विधायक अली यूसुफ अली, पूर्व विधायक चंदौसी गिरीश चंद्र, रामपुर शहर विधानसभा प्रत्याशी डा. तनवीर अहमद खां, हमजा मियां, कासिफ खां, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी अतर सिंह राव, अफजल सिद्दीकी, गिरीश कुमार जाटव, सुरेंद्र सागर, शांति प्रसाद सागर, हरप्रीत सिंह गुल्लू, शाह आलम खां, ताज मोहम्मद खां, सद्दन मियां, बूटी खां, शहनावाज खां, आसिफ मियां, राजा खां मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed