फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   brju mahraj spent childhood in rampur

रामपुर में बीता था बिरजू महाराज का बचपन, 15 साल पहले आए थे रजा लाइब्रेरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
brju mahraj spent childhood in rampur
रामपुर। कथक सम्राट बिरजू महाराज का रामपुर से गहरा नाता रहा है। उनका बचपन रामपुर में ही बीता था। उनके पिता रामपुर में लंबे समय तक रहे थे। पिता के निधन के बाद बिरजू महाराज अपने चाचा के साथ दिल्ली चले गए। संगीत और कला के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से रामपुर में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन

यूं तो बिरजू महाराज का जन्म लखनऊ में हुआ था, लेकिन उनका बचपन रामपुर में ही बीता था। दरअसल, बिरजू महाराज अपने पिता अच्छन महाराज के साथ आकर रामपुर में रहने लगे थे। उनके पिता अच्छन महाराज नवाब रजा अली खां के दरबार में बड़े कलाकारों में एक थे। बताते हैं कि बिरजू महाराज को बचपन से ही संगीत और नाचने गाने का शौक था। लिहाजा, महज छह वर्ष की आयु में बिरजू महाराज अपने पिता के साथ रामपुर के अंतिम शासक रजा अली खां के दरबार में जाते थे और नाचते थे। नवाब भी उनकी कला के बड़े प्रशंसक बन गए थे। बिरजू महाराज की बहनों का जन्म रामपुर में ही हुआ था।
विज्ञापन

बचपन की यादें और नृत्य का शौक के चलते ही बिरजू महाराज साल 2006 में रामपुर आए थे। उस वक्त रामपुर की रजा लाइब्रेरी में उनका कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन, जब उन्होंने मंच देखा तो उन्होंने कहा कि उनके नृत्य की तीव्रता मंच सह नहीं पाएगा, इसके बाद उन्होंने रजा लाइब्रेरी का भ्रमण किया और वापस चले गए। सोमवार को जब उनके निधन की खबर रामपुर में लगी, तो उनके प्रशंसक मायूस हो गए। तमाम लोग शोक में डूब गए। लोग बताते हैं कि संगीत व कला के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed