{"_id":"58e7e8a24f1c1bd0355b3d24","slug":"break-failed-of-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर बैक गीयर में दौड़ा ट्रक, तीन वाहन कुचले, स्टूडेंट्स बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर बैक गीयर में दौड़ा ट्रक, तीन वाहन कुचले, स्टूडेंट्स बचे
आमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को राम रहीम पुल पर ट्रक के उलटा दौड़ने से कुचली बाइक। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राम रहीम पुल पर लोडेड ट्रक का अचानक पीछे की ओर दौड़ना शुरू हो गया। इस दौरान ट्रक के ब्रेक भी फेल हो गए,जिसके बाद पीछे से आ रहे दो बाइक समेत एक ई रिक्शा को ट्रक ने कुचल डाला। इस दौरान बाइक सवारों के साथ ही ई रिक्शा पर सवार स्कूली बच्चों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। हादसे के घंटे भर बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। घटना के बाद पुल पर करीब दो घंटे बाद जाम लगा रहा। जाम लगने से तमाम स्कूली बच्चे भी फंस गए।
मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम रहीम पुल का है। राम रहीम पुल पर शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे शाहबाद से आ रहा ट्रक सिविल लाइंस की ओर जा रहा था। इस बीच ट्रक के पुल पर चढ़ते ही अचानक ट्रक पीछे होकर दौड़ने लगा। ट्रक के ब्रेक भी फेल हो गए। ट्रक में सवार क्लीनर चीखता रहा,लेकिन इस बीच सिविल लाइंस की ओर जा रहे दो बाइक सवार कुछ समझ पाते इससे पहले ही ट्रक उनकी बाइकों पर चढ़ गया। इस दौरान बाइक सवार युवक बाइक से कूद पड़े। एक बाइक ट्रक के भीतर जा घुसी। इसके साथ ही ई रिक्शा पर भी ट्रक चढ़ गया,जिससे उसमें सवार स्कूली बच्चे भी उतरकर भाग खडे हुए।
विज्ञापन
दो बाइको व एक ई रिक्शा के कुचल जाने के बाद मौके पर भीड़ लग गई। पुल पर जाम लग गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना के घंटे भर बाद पहुंची। इस बीच लोगों ने हंगामा भी शुरू कर दिया। लोगों ने ट्रक चालक को घेर लिया,लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में मामले की जानकारी मिलने के बाद ट्रक का मालिक भी यहां पहुंच गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुल पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा,जिसकी वजह से दिक्कत हुई। पुलिस ने इस मामले में समझौता करा दिया है।
विज्ञापन