{"_id":"692ca4af2cb00af0cf0e34d2","slug":"blos-get-relief-as-sir-process-date-gets-extended-rampur-news-c-15-1-mbd1058-781642-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एसआईआर प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ने से बीएलओ को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एसआईआर प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ने से बीएलओ को राहत
विज्ञापन
रामपुर। चुनाव आयोग ने एसआईआर की डेडलाइन सात दिन बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। प्रक्रिया की तिथि बढ़ने से जिले के सैकड़ों बीएलओ ने राहत की सांस ली है। विपक्षी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है।
राज्य में एसआईआर भरने के दबाव में कई बीएलओ आत्महत्या कर चुके हैं। मुरादाबाद में भी रविवार को ऐसा मामला सामने आया है। उधर, रामपुर जिले में भी बीएलओ बहुत प्रेशर में काम कर रहे थे। यह लगातार तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कई बीएलओ तो अपने परिवार के साथ इस काम को करने में जुटे हुए हैं। कई बीएलओ अपने दोस्त और जनप्रतिनिधियों की मदद भी ले रहे हैं। बीएलओ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बहुत प्रेशर है। रात एक बजे तक घर के सभी सदस्य बैठकर फॉर्म ऑनलाइन कर रहे हैं। सुबह सात बजे से फील्ड में जाकर काम कर रहे हैं।
जिले में 17,57741 मतदाता हैं। रविवार दो बजे तक 13,41007 मतदाताओं का फॉर्म ऑनलाइन का काम पूरा हो गया है। एडीएम संदीप वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग ने फॉर्म जमा करने की तिथि एक सप्ताह बढ़ा दी है। अब मतदाता 11 दिसंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 16 दिसंबर को होगा। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
15 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे मतदाता
आयोग ने मतदान केंद्र यानी पोलिंग बूथों के आवंटन की प्रक्रिया भी 11 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाने की बात कही है। 30 नवंबर को जारी शेड्यूल के मुताबिक आयोग ने 12 से 15 दिसंबर के बीच कंट्रोल टेबल तैयार किए जाने की बात कही है। इसी अवधि में मतदाताओं की मसौदा सूची यानी ड्राफ्ट रोल भी तैयार कर लिए जाएंगे। मतदाता अपनी आपत्तियां 16 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच दर्ज करा सकेंगे।
मतदाता सूची की जांच 10 फरवरी को, इसके बाद आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
एडीएम ने बताया कि 16 दिसंबर से सात फरवरी के बीच इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर मतदाताओं की आपत्तियों पर सुनवाई करेंगे। इसी अवधि में चुनाव आयोग नोटिस जारी कर मतदाताओं से जवाब भी तलब करेगा। 10 फरवरी को सभी पैमानों पर मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल को परखा जाएगा।