फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blam on bank

कैश बांटने में धांधली कर रहे बैंक 

Wed, 14 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
blam on bank
रामपुर में मंगलवार को विकास भवन में लीड बैंक मैनेजर को ज्ञापन सौपते व्यापारी।

विज्ञापन
कैश वितरण में  धांधली का आरोप लगाते हुए व्यापारियों का पारा चढ़ गया है। व्यापारियों ने लीड  बैंक प्रबंधक को ज्ञापन देते हुए बैंकों   की व्यवस्था पर सवालिया निशान  लगाए हैं साथ ही एसबीआई समेत अन्य बैंकों के अफसरों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले जुटे व्यापारियों ने मंगलवार को विकास भवन स्थित लीड बैंक अफसर के दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया साथ ही लीड बैंक अफसर को ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि कैश वितरण में धांधली की जा रही है। एसबीआई के अफसर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि शहर के सभी एटीएम ठप पड़े हैं,जिसको लेकर लोग परेशान हैं। कहा कि एटीएम में कैश होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है,लेकिन इसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। कहा कि व्यापारी आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। लोगों की परेशानी बढ़ रही है,लेकिन बैंक प्रबंधक मनमानी कर रहे हैं। बैंक कर्मियों कीमनमानी इतनी बढ़ गई है कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कार्रवाई कराने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल, इमरान सलीम, शोएब मोहम्मद खां, मंजीत सिंह, मुराद खां, दाऊद खां, आसिफ खां, दाऊद खां, मुकर्रम, विजय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed