{"_id":"58b9c5164f1c1b9e64831736","slug":"black-marketing-of-grains","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए जा रहा 20 कट्टा चावल बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी के लिए जा रहा 20 कट्टा चावल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/रामपुुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोड़ा तांगे से कालाबाजारी के लिये ले जा रहे सरकारी राशन ग्रामीणों ने पकड़ लिया। भारी हंगामे के चलते राशन विक्रेता पति और तांगा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घोड़े तांगे में भरे 20 बोरे सरकारी चावल कब्जे में ले लिए और थाना अजीमनगर ले गई। मामले से एसडीएम सहित पूर्ति विभाग को अवगत कराया।
शुक्रवार की प्रात: 3 बजे तहसील क्षेत्र के गांव शिवपुरी स्थित सरकारी राशन विक्रेता मोनिका पत्नी मोहित की दुकान से घोडे़ तांगे में सरकारी चावल भरकर ले जाए जाने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तोे उन्होंने हंगामा काट घोड़े तांगे को घेर लिया। ग्रामीणाें को भारी मात्रा में देेख कोटा डीलर पति व तांगा चालक मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों ने मामले की सूचना 100 नंबर सहित थाना अजीमनगर को दी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सरकारी खाद्यान से भरे घोड़े तांगे को कब्जे में ले लिया और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करा कार्रवाई किये जाने का आश्वासन देते हुए घोड़े तांगे को थाना अजीमनगर ले गये और सूचना एसडीएम गजेंद्र कुमार को दी। इस पर उन्हें पूर्ति निरीक्षक कमल दीक्षित को मौके पर पहुंच कर पकड़े गये खाद्यान्न की जांच कर कार्रवाई के लिए अवगत कराये जाने के निर्देश दिए। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गये खाद्यान्न की जांच के लिये पूर्ति निरीक्षक को मौके पर पहुंच कर जांच के निर्देश दिये है। अगर पकड़ा गया राशन सरकारी है तो संबंधित राशन विक्रेता के खिलाफ 3/7 कार्रवाई किये जाने की संस्तुति जिलाधिकारी क
विज्ञापन