फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   black fangus

बारिश से नमी के साथ बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
black fangus
रामपुर। ताऊते चक्रवात के कारण हुई बारिश के साथ ही मौसम में नमी बढ़ गई है। गुरुवार को आर्द्रता 90 फीसदी से अधिक तक पहुंच गई। इसके अलावा तमाम घरों में भी बारिश के बाद सीलन की समस्या हो गई है। वातावरण से लेकर घरों में बढ़ी नमी ब्लैक फंगस के खतरे को भी बढ़ा सकती है। खासतौर से कोरोना से रिकवर हुए लोगों को नमी से बचने की बेहद की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार मास्क प्रयोग से लेकर ऑक्सीजन सिलिंडर के प्रयोग तक में इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

सेहतमंद व्यक्ति को नमी से कुछ खास असर नहीं पड़ेगा लेकिन, जो लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर सेहतमंद हो चुके हैं या जो कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं उन्हें नमी से बचने की जरुरत है। चिकित्सकों के अनुसार शुगर के रोगियों, कोरोना संक्रमित व संक्रमण से सेहतमंद हो चुके लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की जरुरत है। साथ ही स्टेरॉयड का प्रयोग भी अनियंत्रित और बिना चिकित्सीय परामर्श के न करें। शुगर के रोगियों जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन

नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ ईएनटी डॉ. नितिन कुमार बताते हैं कि कोरोना से सेहतमंद लोगों, होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों और शुगर के मरीजों को नमी से बचने की जरुरत है। ऐसे मरीज पुराना मास्क प्रयोग न करें और अधिक देर तक मास्क लगाने से मास्क पर नमी आने के बाद भी उसका प्रयोग न करें और बदल लें। इसके साथ ही कभी-कभी ऑक्सीजन सिलिंडर में डिस्टिल वाटर की जगह साधारण पानी का भी प्रयोग किया जाता है, जिससे नमी का स्तर गड़बड़ा जाता है और समस्या हो सकती है। डॉ. नितिन ने बताया कि नमी के कारण ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ जाता है, लिहाजा सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed