{"_id":"56f979ee4f1c1b8e1af0036c","slug":"bjp-workers-protest-on-dm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में गरजे भाजपाई, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में गरजे भाजपाई, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल के लगातार पुतला फूंकने पर भाजपाइयों का भी पारा चढ़ गया है। पुतला फूंकने वालों की गिरफ्तारी की मांग लेकर सोमवार को भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। भाजपाइयों ने कहा कि प्रदेश के प्रथम नागरिक का शृंखलाबद्ध तरीके से पुतला फूंककर अपमान किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिले में राज्यपाल का पुतला फूंके जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में भाजपाई कलक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पुतला फूंकने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि जिले में सुनियोजित तरीके से राज्यपाल के पुतले फूंककर सर्वोच्च पद का अपमान किया जा रहा है।
ये संविधान का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुतला फूंकने वाले खुलेआम घूम रहे हैं और उनके खिलाफ अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है। कार्रवाई न होने की दशा में गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है। ज्ञापन पर राजीव मांगलिक, बलदेव औलख, शिवबहादुर सक्सेना, प्रभात अग्रवाल, कपिल आर्य, सुरेश राजपूत, हंसराज पप्पू, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन कुमार लोधी, भारत भूषण गुप्ता, रामकुंवर दिवाकर आदि के हस्ताक्षर हैं।