फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP people listened to Modi's dialogue

भाजपाइयों ने सुना मोदी का संवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP people listened to Modi's dialogue
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से आम बजट को बिंदुवार तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में किसानों, नौजवानों और उद्यमियों के हित में बड़े स्तर पर प्रावधान किए हैं। इसके अलावा व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए भी कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे उन्हें कारोबार करने में आसानी हो सके। पीएम का वर्चुअल संवाद सुनकर लोगों ने सरकार की सरहना की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था थीम पर आधारित वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्सव पैलेस में प्रधानमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने लोगों को बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं, उद्योगों, किसानों, महिलाओं, डिजिटल बैंकिंग आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने बजट में हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रावधान किए हैं। ढांचागत विकास, केन-बेतवा नदी जोड़ों परियोजना, पर्वतमाला योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि नदी जोड़ों परियोजना से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इसके साथ ही उन्होंने कृषि आधुनिकीकरण के लिहाज से उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी संजय भाटिया, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भजन लाल पाल, राजीव मांगलिक, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में संदली पैलेस में सुना पीएम मोदी का संबोधन
बिलासपुर। क्षेत्र संदली पैलेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद के संबोधन को सुना गया। इस मौके पर पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, देवकरन गंगवार, चित्रक मित्तल, सुरेंद्र कुमार कुक्कू, मधुबाला गुगलानी, रवि यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
सुखलाल मेमोरियल कान्वेंट स्कूल में सुना संबोधन
स्वार। स्वार के मसवासी स्थित सुखलाल मेमोरियल कान्वेंट स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद का सजीव प्रसारण किया गया। इस बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिसमें सबसे अहम भारत के सीमावर्ती गांवों के विकास करने के बारे में बताया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य, लक्ष्मी सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, दीप गोयल, दिलीप अरोड़ा, पंकज सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
वर्चुअल संवाद सुन गदगद हुए लोग
शाहबाद। मिलक क्षेत्र में पटवाई के विशाल मंडप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद सुना गया। इसमें प्रधानमंत्री ने बजट के बारे में जानकारी दी, जिसमें उन्होंने किसानों के हित और कृषि आधुनिकीकरण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। पीएम के संबोधन को सुनकर लोग गदगद हो गए। इस अवसर पर सुरेश बाबू गुप्ता, केपी सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, शिवा राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद

पीएम का संवाद सुना लोगों ने की सरहना
सैदनगर। चमरौआ क्षेत्र के वेदप्रकाश इंटर कालेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद सुना गया। यहां बजट में किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रावधानों के बारे में बताए पर लोगों ने सरकार की सरहना की। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ठाकुर राकेेश सिंह, राजपाल, मेवाराम, कृष्णअवतार लोधी, सुरेश राजपूत, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed