फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp minister dharmpal told

सुरक्षा और विकास भाजपा का मुख्य एजेंडा : धर्मपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bjp minister dharmpal told
रामपुर। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि सुरक्षा और विकास भाजपा का मुख्य एजेंडा है। रामपुर के लिए भी ये दोनों मुद्दे अहम हैं। उन्होंने वादा किया कि रामपुर का औद्योगिक विकास कराया जाएगा। यहां नए उद्योग स्थापित होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। सड़कें, पुल, किसानों के अनाज को सुरक्षित करने के लिए गोदामों का निर्माण आदि कार्य तेज गति से हो रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी ऊर्जा के साथ देश को अगले पायदान पर खड़ा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही रामपुर को उद्योगों की सौगात दे सकती है। उद्योग स्थापित होंगे, तो यहां के युवाओं को इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इस मौके पर मोहन कुमार लोधी, शकुंतला लोधी, मनीष सिंह लोधी, हरप्रसाद लोधी और मान सिंह आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed