फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP members learned the tricks of strengthening the organization up to the booth level.

Rampur News: भाजपाइयों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के सीखे गुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
BJP members learned the tricks of strengthening the organization up to the booth level.
मिलक। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत ब्लॉक में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के गुर सीखे।
विज्ञापन


पहले सत्र में पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। दूसरे सत्र में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका बताई। तीसरे सत्र में जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मोहनलाल सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, जिला संयोजक सुभाष भटनागर और मनोज पांडेय ने संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

दूसरे दिन के पांचवें सत्र में सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम सक्सेना ने डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया। छठे सत्र में पूर्व विधायक बीना भारद्वाज ने पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला। सातवें सत्र में ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार और मनोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर मुन्नी देवी, ऋषि पांडेय, डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा, राजकुमार माहेश्वरी, देवेंद्र सिंह, विजय पाल, टेकचंद गंगवार व आशीष गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed