फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   political

आजम खां सरकार से ऊपर हो गए हैं  

Sat, 23 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
political
रामपुर में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन।
 
विज्ञापन


 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने आजम पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर विकास मंत्री सरकार से ऊपर हो गए हैं। बाकी सभी लोग उनके नीचे है।
प्रदेश के गर्वनर राम नाईक के बीच चल रही जुबानी जंग पर पर कहा कि राज्यपाल के खिलाफ दिए जा रहे बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मिशन 2017 में भाजपा अयोध्या में राम मंदिर नहीं बल्कि प्रदेश के विकास का मुद्दा लेकर जनता के बीच जाएगी। मोदी सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ता जनमानस तक पहुंचाएंगे। यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर खेत खलिहानों से लेकर शिक्षा और रोजगार की भरमार का भरोसा पार्टी लोगों को दिलाएगी। 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां कृष्णा विहार स्थित दिलीप सक्सेना के आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर कोर्ट का जो फैसला आएगा वह सर्वमान्य होगा।
विज्ञापन


सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। भाजपाइयों पर जुल्म हो रहा है। भाजपा इसका लोकतांत्रिक ढंग से विरोध जारी रखेगी। दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की होगी। उन्होंने भाजपाइयों से एकजुट होकर प्रचार प्रसार में जुटने का आह्वान किया। इससे पहले भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अर्जित सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, अजय तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed