फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader told

प्रियंका, अखिलेश सब चुनावी हिन्दू: अमित वाल्मीकि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
bjp leader told
शाहबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस की प्रियंका और सपा के अखिलेश यादव सिर्फ चुनावी हिंदू हैं। कहा कि भाजपा में ही अनुसूचित समाज का सम्मान है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा का अनुसूचित जाति सम्मेलन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित और पिछड़े समाज की आवाज है। ऐसे बहुत से लोग आए, जिन्होंने अनुसूचित वर्ग के नाम पर और बाबा साहब के नाम पर समाज के वोट तो लिए, फिर उनका शोषण भी किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छकारों के पैर पखारकर उन्हें सही सम्मान दिया। कहा कि 2017 में जब भाजपा सरकार को जनता ने चुना, तो यह निश्चित हो गया था कि अब प्रदेश में कोई गुंडा नहीं बचेगा। प्रदेश की जनता ने ऐसा मुख्यमंत्री पहली बार देखा, जिसने गुंडों के घरों में बुलडोजर चलवाने का काम किया। पिछली सरकारों में आजम खां के बयान से हिंदुओं का कलेजा जल उठता था। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राजबाला, सुरेश बाबू गुप्ता, काशीराम दिवकार, अमित दिवाकर, आशीष गुप्ता, रविंद्र सिंह रवि, दिलीप सिंह लोधी, रोहित कुमार एडवोकेट, विशाल जोशी, राकेश प्रधान समेत कई नेता उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में टांडा तहसील क्षेत्र के खजुआ खेड़ा, लखमन नगला, बहादुर का मझरा आदि गांवों से भी सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed