{"_id":"582ca73c4f1c1b56368ffd09","slug":"bjp-leader-told-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जौहर विवि में लगा कालाधन, सीबीआई जांच हो’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जौहर विवि में लगा कालाधन, सीबीआई जांच हो’
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में बोलते विधायक संगीत सोम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम ने बुधवार को नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में कालेधन की कमाई लगी है। प्रदेश सरकार ने एक परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये जारी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। गरीबों के लिए सहकारी बैंक में आया साढ़े सात करोड़ रुपये जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट को जारी कर दिया। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसके लिए वह खुद भी पत्र लिखेंगे। प्रदेश सरकार और आजम को एक-एक पाई का हिसाब देना होगा। भाजपा की सरकार यूपी में आई तो भाजपा के कार्यकर्ताओं पर किए गए एक-एक जुल्म का हिसाब भी लिया जाएगा।
ज्वालानगर के राम मनोहर लोहिया पार्क में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में सरधना विधायक सपा सरकार और खासतौर से नगर विकास मंत्री आजम खां को चुनौती देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि रामपुर में विकास के नाम पर जनता के साथ खिलवाड़ किया गया है। जौहर यूनिवर्सिटी में लाखों करोड़ों रुपये की काली कमाई लगाई गई है। एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए मंत्री के घर से यूनिवर्सिटी तक का फ्लाई ओवर बनवा दिया गया है। इस पुल पर केवल वही चलेंगे, आम जनता के लिए यह पुल नहीं होगा। सरकारी धनराशि का जमकर दुरुपयोग किया गया है। यूनिवर्सिटी और विकास के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये की दलाली की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने सहकारी बैंक द्वारा साढ़े सात करोड़ रुपये की धनराशि यूनिवर्सिटी के बैंक के माध्यम से आजम को जारी कर देने का मुद्दा भी उठाया। कहा कि गरीब किसानों के बंटने के लिए आई साढ़े सात करोड़ की धनराशि को गलत तरीके से आजम खां को फायदा पहुंचाने के लिए बांट दी गई। इसकी सीबीआई के माध्यम से जांच होनी चाहिए। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी में कस्टोडियन की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने का भी आरोप लगाया। कहा कि इस प्रकरण की भी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। आजम खां को एक-एक पाई का हिसाब देना होगा। कहा कि जवाब तो यूपी सरकार को भी देना होगा। यूपी सरकार की ओर से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन