फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader nakvi told

कांग्रेस राजनीतिक पर्यटन पर : नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
bjp leader nakvi told
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को राजनीतिक पर्यटन बताया। साथ ही असदुद्दीन औवेसी के यूपी राजनीति में सक्रिय होने पर कहा कि कुछ लोग एंटरटेनमेंट के लिए होते हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली से सड़क मार्ग से रामपुर के शंकरपुर स्थित अपने आवास पर शनिवार शाम पहुंचे। आवास पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चर्चा की। नकवी रविवार दोपहर बिलासपुर सीएचसी में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और वहीं से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश के दौरे पर कहा कि राजनीतिक पर्यटन करते रहना चाहिए, कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है तो राजनीतिक पर्यटन करते रहना चाहिए। उन्होंने असउद्दीन औवेसी के उत्तर प्रदेश की राजनीति में आनेपर कहा कि कुछ लोग एंटरटेनमेंट के लिए होते हैं, उत्तर प्रदेश के लोग इतने नादान या बेवकूफ नहीं है कि जो लोग एंटरटेनमेंट के लिए होते हैं उन्हें गंभीरता से लें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, आकाश सक्सेना, राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, मोहन लाल सैनी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राजीव मांगलिक, संजय पाठक, अजय तिवारी, भारत भूषण गुप्ता, अशोक विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed