{"_id":"60a53df98ebc3efbf12aadf6","slug":"bjp-leader-nakvi-told-rampur-news-mbd3894552140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पर हासिल करेंगे विजय, मिलकर कार्य करने की आवश्यकता: नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पर हासिल करेंगे विजय, मिलकर कार्य करने की आवश्यकता: नकवी
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हमारा देश 140 करोड़ की जनसंख्या वाला का देश है, इसकी तुलना किसी दुनिया के किसी अन्य देश से नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूरी मजबूती के साथ समाज और सरकार सभी मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास और यकीन है कि हम सब मिलकर के इस आपदा पर विजय हासिल करेंगे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सेवा ही संकल्प है, कार्यक्रम भी चल रहा है। उसमें भी हर कार्यकर्ता को लोगों की सेहत और सलामती के लिए काम करना चाहिए।
नकवी बुधवार को शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने जिले के प्रमुख लोगों के साथ कोरोना से संबंधित विभिन्न ब्लॉकों एवं तहसीलों में किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य के संबंध में प्रशासन और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की। नकवी ने कहा कि यह संकट का समय है। इस संकट के समय सभी लोगों को समाधान का हिस्सा बनना चाहिए। समाज की सेहत और सलामती के लिए संवेदनशील संकल्प के साथ लोगों के साथ खड़े होने की जरूरत है।
नकवी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन इस संकट के समय मोदी और योगी सरकार दे रही है। ऑक्सीजन, वैक्सीनेशन के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधित जरूरतें भी लोगों तक भरपूर तरीके से पहुंचाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत इसी हफ्ते आठवीं किस्त के रूप में 9.30 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19000 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, सूर्य प्रकाश पाल,ज्वाला प्रसाद गंगवार, हंसराज पप्पू ,अमरीश पटेल, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, हरीश गंगवार, बीना भारद्वाज, अर्चना गंगवार, मोहन लोधी और भारत भूषण गुप्ता अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।