{"_id":"6664c253a65cccb7b80f95f7","slug":"bjp-candidate-lodhi-said-defeat-was-due-to-factionalism-rampur-news-c-282-1-rmp1006-123294-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाजपा प्रत्याशी लोधी बोले, भितरघात के कारण हुई हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाजपा प्रत्याशी लोधी बोले, भितरघात के कारण हुई हार
Sun, 09 Jun 2024 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट से चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने अपने ही पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कटघरे में खड़ा करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी हार स्वाभाविक नहीं हुई, बल्कि उनकी हार भितरघात के कारण हुई है।
चुनावी नतीजे आने के बाद भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने शनिवार को मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ साजिश रचकर उनको हराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 87 हजार वोट ज्यादा नहीं होते, हर विधानसभा क्षेत्र से 10 से 15-15 हजार वोट आते तो हम जीत जाते। 2027 का विधानसभा चुनाव सिर पर है, ऐसे में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वर्ना ये 2027 में पार्टी को नुकसान पहुंचाएंगे। ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिसके लिए पार्टी समीक्षा भी कर रही है। वहीं प्रदेश में भाजपा को हुए नुकसान का कारण विपक्ष द्वारा झूठ फैलाए जाने का भी आरोप लगाया। कहा कि हमारे 400 पार के नारे को विपक्ष ने लोगों संविधान बदलने वाला बताया। लोगों में भ्रम फैलाया कि 400 सीट आई तो संविधान बदल देंगे लेकिन मोदी जी ने सबसे पहले संविधान को ही नमन किया, उसके बाद एनडीए के नेता चुने गए हैं। विपक्ष ने झूठ बोलकर ही जनता को बरगलाया है, मोदी सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। जिसमें देश और तरक्की करेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
भितरघात की रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेजी, दिल्ली बुलाए गए लोधी
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी द्वारा अपनी हार के लिए पार्टी के कुछ नेताओं को कटघरे में खड़ा करने के बाद वह दिल्ली भी रवाना हो गए हैं। उन्होंने भितरघात का आरोप लगाया है। इसको लेकर एक सर्वे रिपोर्ट भी पार्टी मुख्यालय को भेजी गई है। इस रिपोर्ट के जाने के बाद अब पार्टी में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जिला वार समीक्षा होनी है।
आखिर किसने किया भीतरघात, रिपोर्ट में सात से आठ नेताओं के नाम
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने हार के लिए पार्टी में भितरघात को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नतीजे आने के बाद पार्टी द्वारा हार की समीक्षा के लिए कराए गए सर्वे में एक रिपोर्ट तैयार की गई है,जिसमें भितरघात के लिए सात से आठ नेताओं के नामों को जोड़ा गया है। इन नेताओं में पार्टी के के स्थानीय स्तर के कई बड़े नेता शामिल बताए गए हैं। इसके बाद अब खलबली मच गई है।