फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   birthday of guru ramdas sahib

रागी जत्थे ने संगत को किया निहाल

Thu, 29 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
birthday of guru ramdas sahib
गुरु रामदास साहिब का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी ने 40वां समागम भी मनाया। प्रकाशोत्सव पर संगत को निहाल कर अटूट लंगर बरता गया। सिविल लाइंस स्थित संत भाईजी बाबा गुरुद्वारे पर 27 अक्तूबर से शुरू हुए कार्यक्रम में मंगलवार को अखंड पाठ साहिब शुरू किया गया, जोकि गुरुवार को समाप्त हुआ।
विज्ञापन



गुरुवार को कीर्तन दरबार सजा। दिल्ली से आए भाई जसप्रीत सिंह, जालंधर से आए भाई पहलवान सिंह ने कीर्तन किया। शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। कीर्तन दरबार के बाद दोपहर से अटूट लंगर बरता गया। साथ ही रात में रात्रि दीवान सजा। इस दौरान श्री गुरु रामदास साहिब के जीवन के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन



बताया गया कि गुरु रामदास का प्रकाश 1534 में लाहौर के चूना मंडी में हरदास के घर पर हुआ। गुरु रामदास के माता-पिता का निधन बालपन में ही हो गया। नानी के घर पर ही इनकी परवरिश हुई। गुरु रामदास ने जीवन में सद्गुणों अपनाने पर विशेष बल दिया था। उनका कहना था कि जिन लोगों का हृदय शुद्ध होता है, उन्हें भय नहीं सताता।
विज्ञापन
विज्ञापन



यही कारण है कि ईर्ष्या-द्वेष जैसे दुर्गुण रखने वाले व्यक्तियों के बारे में उन्होंने कहा है कि जिनके अंदर इस तरह के भाव होते हैं, उनका कभी भला नहीं होता है। गुरुजी मानवीय समता के बड़े समर्थक थे। उनका मानना था कि सभी लोग एक ही हवा और एक ही माटी के बने हैं तथा सभी में एक ही ज्योति समाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed