{"_id":"592098074f1c1bc213f23522","slug":"bike-thief-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 21 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्वार थाना में पकड़े गए बाइक चोरी करने के आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड और यूपी में बाइकें चोरी करके बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को स्वार पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बाइक चोरों से पूछताछ के बाद आठ चोरी की बाइकें भी बरामद कराई हैं। बाइक चोरों का कहना है कि वे यूपी-उत्तराखंड से बाइकें चोरी करके बेचते हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक उत्तराखंड के बाजपुर और दूसरा अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव ढोकपुरी टांडा का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक एसपी डा. विपिन टाडा के आदेश पर जिले भर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान स्वार थाने के मसवासी चौकी क्षेत्र में पुलिस को यह बाइक चोर हत्थे चढ़े थे। स्वार पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली था कि दो लोग चोरी की बाइक से आ रहे हैं। इसके बाद पुुलिस ने मानपुर तिराहे के पास घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए बाइक चोरों को स्वार थाने ले आई। जहां पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की घटनाओं को स्वीकार कर लिया। पुुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक खंडहर में छापा मारकर वहां से सात बाइकें भी एक साथ बरामद कीं। यह बाइकें उत्तराखंड और यूपी से चोरी की गई बताई हैं। बाद में बाइक चोरों को एसपी के सामने पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुुताबिक पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड के थाना बाजपुर के गांव बरहौनी निवासी बंटी और थाना अजीमनगर के गांव ढोकपुरी टांडा निवासी महबूूब हैं। पुलिस को दोनों के पास से तमंचे कारतूस, दो हजार रुपये और अन्य सामान भी मिला है। दोनों ने बताया कि इसके अलावा वे लूट और चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं।
विज्ञापन