फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike riders going to celebrate Holi were hit by an unknown vehicle, young man died.

Rampur News: होली मनाने जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 03 Mar 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bike riders going to celebrate Holi were hit by an unknown vehicle, young man died.
रामपुर। होली मनाने पानीपत से बदायूं जा रहे बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज निवासी 25 वर्षीय मनोज अपने फुफेरे भाई सोनू के साथ हरियाणा के पानीपत में नौकरी करते थे। दोनों रविवार रात करीब आठ बजे बाइक से बदायूं के लिए निकले थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे अजीतपुर के पास लखनऊ-दिल्ली बाईपास पर संजीवनी हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सोनू को उपचार के लिए बरेली के फतेहगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000000000
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
पनवड़िया के पास हादसा, साथी घायल, खरीदारी कर लौट रहे थे दोनों युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के खानपुर मोहल्ला निवासी नाजिम का 16 वर्षीय बेटा अर्श अपने साथी इमरान के साथ रामपुर शहर खरीदारी करने आया था। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से मिलक जा रहे थे। इसी दौरान पनवड़िया के पास रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अर्श गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---
ईद के बाद होनी है फूफी की शादी

शाहबाद। रामपुर के पनवड़िया में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाला युवक अर्श अपने साथी के साथ ईद की खरीदारी करने गया था और इसके बाद मिलक से अपनी दवा लेने के लिए जा रहा था। ईद के बाद युवक की फूफी गुलजार की शादी होनी है। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही है, इन्हीं तैयारी की बीच युवक की मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। मृतक के घर पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। परिवार में माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed