{"_id":"69d1750f56844358050dee4a","slug":"bike-rider-injured-after-being-caught-in-chinese-thread-rampur-news-c-282-1-rmp1004-167926-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक लहूलुहान
विज्ञापन
रामपुर। प्रतिबंध के बाद भी चीनी मांझे की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गंज क्षेत्र में एक बाइक सवार की गर्दन चीनी मांझे में फंस गई। वह घायल हो गया। उसका उपचार कराया गया है।
शहर के मोहल्ला घेर मियां खां निवासी मोहम्मद सोफियान एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से किसी काम से बरेली गेट की ओर गए थे। वापस आते समय अचानक उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया, जिससे गर्दन कट गई।
मांझा इस कदर फंसा कि उनकी बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। वहीं सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल आ गए। उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश हैं। उनका कहना है कि प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम शहर में मांझे की बिक्री की जा रही है। प्रशासन बिक्री रोकने के दावे तो तमाम करता है लेकिन नतीजा सिफर है।
-- --
बिजली भी उड़ा रहा चीनी मांझा
रामपुर। चीनी मांझा बिजली के तारों में उलझकर चिंगारी पैदा कर रहा है जिससे फॉल्ट हो रहे हैं। फॉल्ट की वजह से बिजली भी उड़ रही है। लोगों को इससे दिक्कत हो रही है। प्रतिबंध के बाद भी चीनी मांझे का इस्तेमाल रुक नहीं रहा है। संवाद
-- --
अभियान के नाम पर होती है खानापूरी
रामपुर। चीनी मांझे की बरामदगी को लेकर अभियान तो कई बार चलाए जाते हैं लेकिन पुलिस को चीनी मांझा नहीं मिल पाता है। जबकि शहर में इसका इस्तेमाल जोर-शोर से हो रहा है। पुलिस अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही है जिससे लोगों की जान पर बन आ रही है। संवाद