{"_id":"69b30cf28f169ec7f70353ec","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-rampur-news-c-282-1-rmp1027-166194-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 13 Mar 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। टांडा थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी बाइक से लालपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सैदनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
सरावा गांव निवासी मृतक मुस्तफा अली बंजरिया बिजलीघर पर संविदा कर्मी के रूप में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह विभागीय कार्य से लालपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सैदनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है।
गांव के लोगों ने बताया कि दो साल के भीतर दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया कि इससे पूर्व मृतक के भाई मुशर्रफ की बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ केएन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।