{"_id":"62239c865b68f463570c5633","slug":"bike-rider-died-in-accident-swar-news-mbd420725665","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहन ने बाइक सवार को रोंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय मार्ग पर वाहन ने बाइक सवार को रोंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसवासी/स्वार (रामपुर)। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को रौंद दिया। अस्पताल को ले जाते समय रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक उत्तराखंड के जसपुर के एक गांव का रहने वाला था।
उत्तराखंड जसपुर के अंतर्गत गांव रहमापुर के निवासी सुनील पुत्र हरफूल सिंह मजदूरी करने के लिए बाजपुर क्षेत्र में गया था। वह शुक्रवार रात लगभग दस बजे अपनी बाइक से लौट रहा था, तभी स्वार कोतवाली क्षेत्र के मिलक नौखरीद स्थित पानीपत-खटीमा हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट आई। वह काफी देर तक तड़पता रहा।
हादसे के लगभग एक घंटे बाद मसवासी चौकी इंचार्ज कोमल सिंह को सूचना मिली तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन उसी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से आधार कार्ड मिलने पर उसकी शिनाख्त की। थाना जसपुर को सूचना देने के बाद उसके परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। इस बीच उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मसवासी चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।