{"_id":"580a6c154f1c1b716b706382","slug":"bike-rally-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने निकाली बाइक रैली, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने निकाली बाइक रैली, फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सपा समर्थकों द्वारा फूंका गया कांग्रेस, भाजपा और बसपा एजेंटों का पुतला। अमर उजाला
विज्ञापन
यतीमखाना प्रकरण में अनर्गल बयानबाजी करने वाले विरोधियों पर सपाइयों ने भी पलटवार किया है। सपाइयों ने शहर भर में बाइक रैली निकाली और विरोधियों के पुतले भी फूंके। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। पूछा जालिम कौन है जो बीस रुपये में स्कूल चलवाता है या फिर जो रामपुर के स्कूलों पर बुलडोजर चलवाने की बात करता है।
यतीमखाना प्रकरण में रामपुर पब्लिक स्कूल के विरोध में हो रही बयानबाजी के खिलाफ सपाई खुलकर सामने आ गए हैं। इस मुद्दे पर सपा नेता इमरान अजीज के नेतृत्व में सपाइयों ने शुक्रवार को बाइक रैली निकाली। बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली राजद्वारा, मिस्टन गंज, बर्तन बाजार, चाकू बाजार, बाजार नसरुल्ला खां, नगर पालिका, शाहबाद गेट होती हुई कलक्टेट पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न चौराहों पर आरपीएस के खिलाफ बयानबाजी करने वाले कांग्रेस, बसपा और भाजपा नेताओं के पुतले फूंके। नारेबाजी की।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कहा कि वक्फ की जमीनों को स्वार टांडा के विधायक ने बेच दिया था। आजम खां ने इन नाजायज कब्जों को ही हटवाया है। वह रामपुर को खुशहाल बनाना चाहते हैं। इस मौके पर आसिम खां, मुजीब उर रहमान खां, अथर अली, खुर्रम मिनहाज, फाईम फैजान, शारिक, इमरान बाबा, जीशान कां, शब्बन खां, फहीमखां, जरीफ, मुन्ने, बाबू, मिजाज आसिफ, युसुफ खां, जावेद, तनवीर, उमर, वैभव यादव, इरफान अंसारी, नासिरअदनान, असमत खां रहे।
विज्ञापन